बिहार विशेष PYQ 287 / 603 · आर्थिक परिदृश्य

बिहार सरकार ने 1 अप्रैल, 2019 को व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (CFMS) शुरू की है। यह प्रणाली

  1. Aराज्य की सभी वित्तीय गतिविधियों को ऑनलाइन और कागज-रहित बनाएगी
  2. Bबैंकों के NPA की समस्या हल करेगी
  3. Cराज्य परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी
  4. Dस्थानीय निकायों सहित राज्य सरकार के वित्त का प्रबंधन करेगी
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) राज्य की सभी वित्तीय गतिविधियों को ऑनलाइन और कागज-रहित बनाएगी

व्याख्या

सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने, संबंधित कार्यों का डिजिटलीकरण करने, इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन को बढ़ावा देने और आंकड़ों का एकल, विश्वसनीय स्रोत सुनिश्चित करने के लिए बिहार में व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (CFMS) शुरू की गई। यह प्रणाली नियामक और संस्थागत ढांचे के भीतर प्रभावी वित्तीय नियंत्रण, ट्रैकिंग और रिपोर्टिंग में विश्वसनीयता प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के अंतर्गत सभी प्रकार की वित्तीय गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए 1 जनवरी, 2025 से CFMS 1.0 के स्थान पर CFMS 2.0 लागू किया जा रहा है। नोट—दिए गए प्रश्न में “सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली” के स्थान पर “व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली” होना चाहिए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ