आधुनिक इतिहास PYQ 1376 / 1999 · भारत छोड़ो आंदोलन

भारतीय इतिहास में 8 अगस्त, 1942 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. Aए. आई. सी. सी. ने भारत छोड़ो प्रस्ताव अपनाया।
  2. Bवायसराय की कार्यकारी परिषद का विस्तार कर उसमें अधिक भारतीयों को शामिल किया गया।
  3. Cसात प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दिया।
  4. Dक्रिप्स ने द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त होते ही पूर्ण डोमिनियन स्टेटस वाले एक भारतीय संघ का प्रस्ताव किया।

UPSC (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) ए. आई. सी. सी. ने भारत छोड़ो प्रस्ताव अपनाया।

व्याख्या

8 अगस्त 1942 को बंबई में हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया। कार्यकारी परिषद का विस्तार 1941 में हुआ, मंत्रिमंडलों ने 1939 में त्यागपत्र दिया, और क्रिप्स प्रस्ताव मार्च 1942 में आया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ