कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. इसने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार और करों की चोरी का समर्थन किया।
- 2. यह सर्वहारा वर्ग की तानाशाही स्थापित करना चाहती थी।
- 3. इसने अल्पसंख्यकों और उत्पीड़ित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचक मंडल का समर्थन किया।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 3
- C1, 2 और 3
- Dकोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) कोई नहीं
व्याख्या
जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव और मीनू मसानी के नेतृत्व में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (1934) ने कांग्रेस के भीतर रहकर लोकतांत्रिक समाजवाद के लिए काम किया। यह सर्वहारा की तानाशाही नहीं चाहती थी, इसने पृथक निर्वाचक मंडलों का विरोध किया, और बहिष्कार तथा कर-चोरी इसका विशेष कार्यक्रम नहीं थे। कोई भी कथन सही नहीं है।