भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान, खुदाई खिदमतगारों ने, जिन्हें लाल कुर्ती भी कहा जाता था, किसका आह्वान किया?
- Aउत्तर-पश्चिम के पश्तून जनजातीय क्षेत्रों का अफ़गानिस्तान के साथ विलय
- Bऔपनिवेशिक शासकों को आतंकित कर अंततः बाहर निकालने के लिए आतंकवादी तरीकों और साधनों को अपनाना
- Cराजनीतिक और सामाजिक सुधार के लिए साम्यवादी क्रांतिकारी विचारधारा को अपनाना
- Dपठान क्षेत्रीय राष्ट्रवादी एकता और उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) पठान क्षेत्रीय राष्ट्रवादी एकता और उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष
व्याख्या
1929 में खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान द्वारा स्थापित खुदाई खिदमतगारों ('लाल कुर्ती') ने पठान एकता और सामाजिक सुधार के लिए काम किया और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अहिंसक संघर्ष में कांग्रेस का साथ दिया।