बिहार विशेष PYQ 281 / 603 · आर्थिक परिदृश्य

वर्ष 2017-18 के दौरान बिहार में तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर थी :

  1. A14.2%
  2. B14.6%
  3. C15.6%
  4. D15.2%
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 14.6%

व्याख्या

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2018–19 के अनुसार 2017–18 के दौरान स्थिर (2011–12) मूल्यों और प्रचलित मूल्यों पर बिहार में तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमशः 14.6 प्रतिशत और 17.9 प्रतिशत थी। इसी अवधि में स्थिर (2011–12) मूल्यों और प्रचलित मूल्यों पर प्राथमिक क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमशः 1.4 प्रतिशत और 6.1 प्रतिशत, तथा द्वितीयक क्षेत्र की क्रमशः 2.5 प्रतिशत और 4.1 प्रतिशत थी। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार 2023–24 (त्वरित) में स्थिर मूल्यों पर प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों की अनुमानित वृद्धि दर क्रमशः 5.7 प्रतिशत, 8.2 प्रतिशत और 10.8 प्रतिशत है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ