निम्नलिखित में से कौन-सी भारत सरकार अधिनियम, 1919 की प्रमुख विशेषता/विशेषताएँ है/हैं?
- 1. प्रांतों की कार्यकारी सरकार में द्वैध शासन की शुरुआत
- 2. मुसलमानों के लिए पृथक सांप्रदायिक निर्वाचक मंडलों की शुरुआत
- 3. केंद्र द्वारा प्रांतों को विधायी प्राधिकार का हस्तांतरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3
व्याख्या
1919 के अधिनियम ने प्रांतों में द्वैध शासन लागू किया और प्रांतीय विषयों पर विधायी शक्ति प्रांतों को दी। मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचक मंडल 1909 में आ चुके थे; 1919 के अधिनियम ने उन्हें केवल सिखों जैसे अन्य समूहों तक बढ़ाया। अतः केवल 1 और 3।