2011–12 को आधार वर्ष मानते हुए वित्तीय वर्ष 2022–23 के लिए प्रचलित मूल्यों पर बिहार का प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद कितना था?
- A₹54,111
- B₹42,083
- C₹61,434
- D₹47,498
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) ₹54,111
व्याख्या
प्रश्न के समय विकल्प (a) सही उत्तर था। परंतु आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022–23 के लिए प्रचलित मूल्यों (2011–12 श्रृंखला) पर बिहार का प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद ₹53,478 था। वित्तीय वर्ष 2021–22 के लिए यह ₹47,296 दर्ज किया गया। इस अवधि में प्रति व्यक्ति NSDP की दृष्टि से बिहार देश के सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे निचले स्थान पर था।