ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त को लागू करने से निम्नलिखित में से कौन संबद्ध था/थे?
- 1. लॉर्ड कॉर्नवालिस
- 2. अलेक्ज़ेंडर रीड
- 3. थॉमस मुनरो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 3
- Cकेवल 2 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3
व्याख्या
रैयतवाड़ी व्यवस्था में राजस्व सीधे किसान (रैयत) से तय होता था। अलेक्ज़ेंडर रीड ने इसे पहले 1790 के दशक में बारामहल में आज़माया, और थॉमस मुनरो ने इसे पूरी मद्रास प्रेसीडेंसी में फैलाया, जहाँ वे 1820 से 1827 तक गवर्नर रहे। कॉर्नवालिस का संबंध बंगाल के स्थायी बंदोबस्त से है, जो ज़मींदारों के माध्यम से चलता था।