बिहार विशेष PYQ 262 / 603 · भौगोलिक परिदृश्य

बिहार में कितने वर्ग मीटर क्षेत्र में वन है?

  1. A2812 वर्ग मीटर
  2. B3612 वर्ग मीटर
  3. C2461 वर्ग मीटर
  4. D2612 वर्ग मीटर

56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।

व्याख्या

उपर्युक्त प्रश्न और दिए गए सभी विकल्प गलत हैं। दिए गए विकल्पों के आधार पर सही उत्तर निर्धारित करना संभव नहीं है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2023 के अनुसार बिहार का कुल वनावरण क्षेत्र 7532.45 वर्ग किलोमीटर है, जो बिहार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 8.00 प्रतिशत है। बिहार में अति सघन वन 387 वर्ग किलोमीटर, मध्यम सघन वन 3284.21 वर्ग किलोमीटर और खुला वन 3861.24 वर्ग किलोमीटर में है। बिहार में सबसे अधिक वनावरण क्षेत्र वाले तीन जिले कैमूर (भभुआ), पश्चिमी चंपारण और जमुई हैं, जबकि सबसे कम वनावरण क्षेत्र वाले तीन जिले शेखपुरा, अरवल और बक्सर हैं। सबसे अधिक वनावरण प्रतिशत वाले तीन जिले कैमूर (भभुआ), जमुई और मुंगेर हैं, और सबसे कम वनावरण प्रतिशत वाले तीन जिले शेखपुरा, बक्सर और सीवान हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ