कनिष्क के शासनकाल में कश्मीर में हुई बौद्ध संगीति की अध्यक्षता निम्नलिखित में से किसने की?
- Aपार्श्व
- Bनागार्जुन
- Cशूद्रक
- Dवसुमित्र
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) वसुमित्र
व्याख्या
चौथी बौद्ध संगीति कनिष्क के अधीन कश्मीर के कुंडलवन में हुई। वसुमित्र ने अध्यक्षता की, और अश्वघोष उपाध्यक्ष थे। इस संगीति के बाद हीनयान और महायान का विभाजन स्पष्ट हो गया।