प्राचीन इतिहास PYQ 927 / 1003 · पूर्व मध्यकाल

प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • 1. मिताक्षरा उच्च जातियों का और दायभाग निम्न जातियों का दीवानी विधि था।
  • 2. मिताक्षरा पद्धति में पुत्र पिता के जीवनकाल में ही संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते हैं, जबकि दायभाग पद्धति में पुत्र पिता की मृत्यु के बाद ही संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते हैं।
  • 3. मिताक्षरा पद्धति केवल परिवार के पुरुष सदस्यों द्वारा धारित संपत्ति से संबंधित विषयों पर विचार करती है, जबकि दायभाग पद्धति परिवार के पुरुष और स्त्री दोनों सदस्यों द्वारा धारित संपत्ति से संबंधित विषयों पर विचार करती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. A1 और 2
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 3
  4. Dकेवल 3

UPSC (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2

व्याख्या

हिंदू विधि के दोनों संप्रदाय क्षेत्र के अनुसार भिन्न हैं, जाति के अनुसार नहीं। मिताक्षरा (विज्ञानेश्वर कृत) अधिकांश भारत में और दायभाग (जीमूतवाहन कृत) बंगाल और असम के कुछ भागों में मान्य था; दोनों सभी हिंदुओं पर लागू होते थे। अतः कथन 1 गलत है।

मिताक्षरा में पुत्र को पिता के जीवनकाल में ही जन्म से पारिवारिक संपत्ति में अधिकार मिल जाता है; दायभाग में पुत्रों को अधिकार केवल पिता की मृत्यु के बाद मिलता है। कथन 2 सही है।

दोनों पद्धतियाँ मुख्यतः पुरुषों के उत्तराधिकार से संबंधित थीं; दोनों में स्त्रियों के अधिकार सीमित थे, यद्यपि दायभाग उन्हें कुछ अधिक देता था। अतः कथन 3 गलत है। अतः केवल 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1003 प्राचीन इतिहास PYQ