बिहार विशेष PYQ 237 / 603 · भौगोलिक परिदृश्य

बिहार में बलसुंदरी, टाल, करैल और बलथर शब्दों का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके लिए होता है?

  1. Aकृषि
  2. Bफसल
  3. Cमिट्टी
  4. Dप्राकृतिक वनस्पति
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

B.P.S.C. C.D.P.O. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) मिट्टी

व्याख्या

बिहार में बलसुंदरी, टाल, करैल और बलथर शब्दों का प्रयोग मिट्टी के लिए होता है। राज्य में विभिन्न प्रकार की मिट्टियां पाई जाती हैं। बिहार में सबसे अधिक क्षेत्र में जलोढ़ मिट्टी फैली है। कैमूर क्षेत्र में बलथर मिट्टी (बलुई, चूनायुक्त, पीली) पाई जाती है, जबकि खादर मिट्टी मुख्यतः मुजफ्फरपुर, कटिहार, सहरसा और दरभंगा में पाई जाती है। तराई मिट्टी मुख्यतः पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों में, बांगर मिट्टी पटना और रोहतास जिलों में, बलसुंदरी मिट्टी सहरसा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों में, और दलदली मिट्टी बिहार के उत्तर-पश्चिमी कोने में पाई जाती है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ