बिहार विशेष PYQ 234 / 603 · भौगोलिक परिदृश्य

सूची-I (कृषि-जलवायु क्षेत्र) को सूची-II (बिहार के क्षेत्रफल का प्रतिशत) से सही सुमेलित कीजिए:

सूची-I (कृषि-जलवायु क्षेत्र)सूची-II (बिहार के क्षेत्रफल का प्रतिशत)
A. उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार मैदान1. 29.87%
B. दक्षिण बिहार मैदान2. 23.71%
C. छोटानागपुर पठार3. 26.14%
D. छोटानागपुर पहाड़ियां4. 20.28%

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (क्रम A B C D):

  1. A3 4 1 2
  2. B1 2 3 4
  3. C2 1 4 3
  4. D4 3 2 1

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 1 2 3 4

व्याख्या

अविभाजित बिहार के संदर्भ में विकल्प (b) सही उत्तर था। भौगोलिक रूप से बिहार तीन प्रदेशों में बंटा है— उप-हिमालयी तलहटी प्रदेश, सिंधु-गंगा मैदान और दक्षिणी पठारी प्रदेश। उप-हिमालयी तलहटी प्रदेश बिहार के उत्तरी भाग में फैला है। यहां सोमेश्वर और दून जैसी कुछ छोटी पहाड़ियां मिलती हैं। इसके दक्षिण में तराई प्रदेश है, जो एक दलदली और विरल जनसंख्या वाली पट्टी है। गंगा नदी बिहार के गंगा मैदान को दो भागों—उत्तरी और दक्षिणी—में बांटती है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ