मगध और अंग के मैदान निम्नलिखित में से किसके भाग हैं?
- Aऊपरी गंगा मैदान
- Bमध्य गंगा मैदान
- Cनिचला गंगा मैदान
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) मध्य गंगा मैदान
व्याख्या
अंग और मगध सोलह महाजनपदों में से थे। अंग महाजनपद की राजधानी चंपा थी। यह बिहार के वर्तमान मुंगेर और भागलपुर जिलों में स्थित था। मगध की राजधानी गिरिव्रज (राजगृह) थी, जो बाद में पाटलिपुत्र स्थानांतरित हुई। दोनों महाजनपद मध्य गंगा मैदान में स्थित थे।