सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I (फ़सल) | सूची-II (उत्पादन क्षेत्र) |
|---|---|
| A. कॉफ़ी | 1. यांग्ज़ी जियांग बेसिन |
| B. चावल | 2. साओ पाउलो |
| C. गेहूँ | 3. कैंडी बेसिन |
| D. चाय | 4. ह्वांग हो बेसिन |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A2 3 1 4
- B2 1 4 3
- C4 2 1 3
- D3 1 4 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 2 1 4 3
व्याख्या
चीन में चावल यांग्त्ज़ी (यांग्ज़ी जियांग) और शी जियांग की घाटियों में, और शीतकालीन गेहूँ ह्वांग हो बेसिन तथा उसकी सहायक नदियों के बेसिनों में उगाया जाता है। ब्राज़ील का साओ पाउलो कॉफ़ी के लिए, और श्रीलंका का कैंडी बेसिन चाय के लिए प्रसिद्ध है। अतः 2, 1, 4, 3।