निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): उत्तर-पश्चिम यूरोप के बंदरगाह पूरे वर्ष खुले रहते हैं।
- कारण (R): उत्तर-पश्चिम यूरोप पर पूरे वर्ष दक्षिण-पश्चिमी पवनें चलती हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
व्याख्या
पश्चिमी यूरोपीय जलवायु में महासागरीय धाराएँ और प्रचलित पवनें तापमान को बहुत प्रभावित करती हैं। यूरोप पछुआ पवनों की पेटी में है, जो अधिकतर दक्षिण-पश्चिम से चलती हैं, और कोई बड़ी श्रेणी उत्तर–दक्षिण नहीं फैली, अतः इन्हें कोई नहीं रोकता, जिससे तापमान मृदु रहता है और अच्छी वर्षा होती है। उत्तरी अटलांटिक प्रवाह का गर्म जल ही पश्चिमी यूरोप के तटीय समुद्रों को जमने से रोकता है, अतः बंदरगाह पूरे वर्ष खुले रहते हैं। दोनों सही हैं, पर (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।