सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I (जलवायु का प्रकार) | सूची-II (प्रदेश) |
|---|---|
| A. भूमध्यरेखीय | 1. कैलिफ़ोर्निया |
| B. भूमध्य सागरीय | 2. बांग्लादेश |
| C. मानसूनी | 3. सूडान |
| D. सवाना | 4. कांगो |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A4 1 2 3
- B2 3 1 4
- C1 2 3 4
- D4 3 2 1
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 4 1 2 3
व्याख्या
मध्य अफ्रीका का कांगो (कांगो गणराज्य) विषुवत रेखा पर है और इसकी जलवायु भूमध्यरेखीय है। पश्चिमी USA के कैलिफ़ोर्निया की जलवायु भूमध्य सागरीय है। दक्षिण एशिया के बांग्लादेश की जलवायु मानसूनी है। उत्तर-पूर्वी अफ्रीका के सूडान की जलवायु सवाना है। अतः 4, 1, 2, 3।