निम्नलिखित में से कौन-सा विस्तृत उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के लिए प्रसिद्ध है?
- Aकांगो बेसिन
- Bगंगा बेसिन
- Cह्वांग हो बेसिन
- Dमरे-डार्लिंग बेसिन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) कांगो बेसिन
व्याख्या
उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षावन मुख्यतः विषुवत रेखा के निकट, 10° उ. और 10° द. के बीच उगते हैं और बहुत घने होते हैं। ये तीन मुख्य क्षेत्रों में फैले हैं:
- अमेज़न बेसिन: ब्राज़ील, बोलीविया, फ़्रेंच गुयाना, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना और सूरीनाम
- कांगो बेसिन: कांगो गणराज्य, कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, गैबॉन, इक्वेटोरियल गिनी और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
- दक्षिण-पूर्व एशिया (बोर्नियो–मेकांग): चीन, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम आदि
अतः कांगो बेसिन।