'अफ्रीका की विक्टोरिया झील' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. यह झील चार देशों से घिरी है।
- 2. यह अफ्रीकी भ्रंश घाटी में स्थित है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
अफ्रीका की महान झीलों में से एक, विक्टोरिया झील, तीन देशों में साझा है: तंज़ानिया, युगांडा और केन्या। यह भ्रंश घाटी में नहीं है। श्वेत नील इसी से निकलती है। अतः कोई भी कथन सही नहीं है।