निम्नलिखित में से किस सागर की कोई तटरेखा नहीं है?
- Aकाला सागर
- Bसारगैसो सागर
- Cअज़ोव सागर
- Dकैस्पियन सागर
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) सारगैसो सागर
व्याख्या
सारगैसो सागर उत्तरी अटलांटिक में है, जो पश्चिम में गल्फ़ स्ट्रीम, उत्तर में उत्तरी अटलांटिक धारा, पूर्व में कैनरी धारा और दक्षिण में उत्तरी अटलांटिक विषुवतीय धारा से घिरा है। वहाँ सारगैसम नामक समुद्री वनस्पति प्रचुर मात्रा में उगती है, जिससे इसका नाम पड़ा। अतः यह बिना तटरेखा का सागर है।
यह भी पूछा गया: सारगैसो सागर अपनी विशिष्ट समुद्री वनस्पति के लिए जाना जाता है (UP RO/ARO प्रारंभिक 2014)।