बलदेव सहाय ने महाधिवक्ता के पद से कब इस्तीफा दिया?
- A1942
- B1943
- C1913
- D1911
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 1942
व्याख्या
अगस्त प्रस्ताव (अगस्त 1940) और क्रिप्स मिशन (1942) की विफलताओं ने अंततः भारत छोड़ो आंदोलन को जन्म दिया। इस दौरान जब राष्ट्रीय सरकार के गठन की मांग अस्वीकार कर दी गई, तो 7–8 अगस्त, 1942 को बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में वर्धा प्रस्ताव की पुनः पुष्टि की गई। 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू होते ही ब्रिटिश सरकार ने ऑपरेशन जीरो आवर के अंतर्गत कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में बिहार के महाधिवक्ता बलदेव सहाय ने 1942 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।