भूगोल PYQ 1632 / 2611 · ज्वालामुखी, भूकंप, महाद्वीप एवं स्थलरूप

'रिंग ऑफ़ फ़ायर' किससे संबंधित है? नीचे दिए गए कूट की सहायता से उत्तर चुनिए:

  • 1. भूकंप
  • 2. ज्वालामुखी
  • 3. प्रशांत महासागर
  • 4. वनाग्नि

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A1, 2 और 3
  2. B2 और 3
  3. C2 और 4
  4. D1, 2, 3 और 4

UPPSC (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1, 2 और 3

व्याख्या

'रिंग ऑफ़ फ़ायर' प्रशांत महासागर के चारों ओर की एक पेटी है, जो प्रायः भूकंपों और ज्वालामुखियों से प्रभावित होती है: विश्व के लगभग 90% भूकंप इसमें आते हैं। इसमें भूकंप के अनुकूल चार परिस्थितियाँ हैं:

  • जहाँ समुद्र और स्थल मिलते हैं
  • नवीन वलित पर्वत
  • ज्वालामुखीय क्षेत्र
  • अभिसारी विनाशी प्लेट सीमाएँ

इसमें चिली, कैलिफ़ोर्निया, अलास्का, जापान, फ़िलीपींस, न्यूज़ीलैंड आदि के भूकंप-प्रवण क्षेत्र आते हैं। अतः 1, 2 और 3।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ