निम्नलिखित में से कौन-सा महाद्वीप गोंडवानालैंड का भाग नहीं था?
- Aउत्तरी अमेरिका
- Bदक्षिण अमेरिका
- Cअफ्रीका
- Dऑस्ट्रेलिया
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) उत्तरी अमेरिका
व्याख्या
पैंजिया का उत्तरी भाग लॉरेशिया और दक्षिणी भाग गोंडवानालैंड था। लॉरेशिया में उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, यूरोप और एशिया थे; गोंडवानालैंड में दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, मेडागास्कर, अरब प्रायद्वीप, प्रायद्वीपीय भारत, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका थे।