जयप्रकाश नारायण किस नाम से जाने जाते हैं?
- Aलोकमान्य
- Bलोकनायक
- Cलोकहितवादी
- Dलोकनेता
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) लोकनायक
व्याख्या
जयप्रकाश नारायण को ‘लोकनायक’ के नाम से भी जाना जाता है। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया और अरुणा आसफ अली के साथ भूमिगत गतिविधियों द्वारा भारतीय जनता को संगठित किया। 5 जून, 1974 को उन्होंने पटना के गांधी मैदान में “संपूर्ण क्रांति” का आह्वान किया। 1999 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न (भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान) प्रदान किया गया।
This explanation is carried over from question 161 of this topic, which the book cross-references.