जयप्रकाश नारायण को किस संदर्भ में राष्ट्रीय नेता की मान्यता मिली?
- Aभारत छोड़ो आंदोलन
- Bकांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना
- Cभूदान आंदोलन
- Dकांग्रेस कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया जाना
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) भारत छोड़ो आंदोलन
व्याख्या
जयप्रकाश नारायण को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के नेता की मान्यता मिली। वास्तव में आंदोलन शुरू होने के दिन (9 अगस्त, 1942) ही प्रमुख कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जो कांग्रेस नेता गिरफ्तार नहीं हो सके, उन्होंने बिखरी हुई जनता को भूमिगत रहकर निर्देश दिए। इनमें जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और अरुणा आसफ अली प्रमुख थे।