भूगोल PYQ 1302 / 2611 · उद्योग

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।

  • कथन (A): अहमदाबाद भारत में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है।
  • कारण (R): अहमदाबाद भारत के प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्र में स्थित है, अतः इसे कच्चे माल की कोई समस्या नहीं है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) (A) गलत है, पर (R) सही है।

व्याख्या

मुंबई (महाराष्ट्र) भारत का सबसे बड़ा सूती वस्त्र केंद्र है, उसके बाद अहमदाबाद, अतः (A) गलत है। अहमदाबाद प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्र में है और इसलिए उसे कच्चे माल की कमी नहीं है: (R) सही है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ