सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I (विद्युत संयंत्र) | सूची-II (ऊर्जा का प्रकार) |
|---|---|
| A. चमेरा | 1. परमाणु विद्युत |
| B. ग्वाल पहाड़ी | 2. ताप विद्युत |
| C. कुडनकुलम | 3. जलविद्युत |
| D. पतरातू | 4. सौर विद्युत |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A1 2 3 4
- B2 4 3 1
- C4 3 2 1
- D3 4 1 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 3 4 1 2
व्याख्या
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में कुडनकुलम रूसी सहायता से बना परमाणु संयंत्र है। चमेरा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रावी पर जलविद्युत संयंत्र है। पतरातू झारखंड के रामगढ़ जिले में ताप संयंत्र है। गुरुग्राम, हरियाणा के ग्वाल पहाड़ी में सौर संयंत्र है। अतः A-3, B-4, C-1, D-2।