बिहार विशेष PYQ 151 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 9 अगस्त, 1942 को गिरफ्तार कर कहां भेजा गया?

  1. Aकैंप जेल
  2. Bहजारीबाग जेल
  3. Cभागलपुर जेल
  4. Dबांकीपुर जेल

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 200843rd B.P.S.C. (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) बांकीपुर जेल

व्याख्या

9 अगस्त, 1942 को गांधी जी और अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। गांधी जी और सरोजिनी नायडू को पूना के आगा खां महल में रखा गया, और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों (जवाहरलाल नेहरू, अबुल कलाम आजाद, गोविंद बल्लभ पंत, डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष, डॉ. पट्टाभि सीतारमैया, डॉ. सैयद महमूद, आचार्य जे. बी. कृपलानी आदि) को अहमदनगर किले में रखा गया। चूंकि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद बंबई नहीं गए थे, इसलिए उन्हें पटना में ही गिरफ्तार कर बांकीपुर जेल में रखा गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ