बिहार विशेष PYQ 147 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

1942 में गांधी जी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की खबर से बिहार में दंगे भड़क उठे, जिससे रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र था :

  1. Aमुंगेर
  2. Bगया
  3. Cपटना
  4. Dशाहाबाद

43rd B.P.S.C. (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) पटना

व्याख्या

1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गांधी जी और प्रमुख कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने दमन शुरू किया। इस दमन से क्रुद्ध होकर लोगों ने अनेक स्थानों पर हिंसक कार्रवाइयां कीं और थानों, रेलवे स्टेशनों तथा डाकघरों पर हमले किए। रेल की पटरियां उखाड़ दी गईं और रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। इस दृष्टि से मद्रास और बंगाल सबसे अधिक प्रभावित थे। बिहार में भी अनेक स्थानों पर हिंसक घटनाएं हुईं, जिनमें पटना सबसे अधिक प्रभावित रहा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ