भूगोल PYQ 1104 / 2611 · खनिज संसाधन

निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म (कोयला उत्पादक क्षेत्र – राज्य) सही सुमेलित है/हैं?

  • 1. माओलोंग – अरुणाचल प्रदेश
  • 2. रानीगंज – पश्चिम बंगाल
  • 3. रामगढ़ – झारखंड
  • 4. तालचेर – ओडिशा

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2, 3 और 4
  3. Cकेवल 1, 2 और 3
  4. Dकेवल 1

UPPSC (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2, 3 और 4

व्याख्या

माओलोंग मेघालय की पूर्वी खासी पहाड़ियों में है, अरुणाचल प्रदेश में नहीं, अतः युग्म 1 गलत है। रानीगंज कोयला क्षेत्र पश्चिम बंगाल और झारखंड में; रामगढ़ कोयला क्षेत्र झारखंड के रामगढ़ जिले में; और तालचेर कोयला क्षेत्र ओडिशा के अंगुल जिले में है। अतः 2, 3 और 4।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ