निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- 1. लौह अयस्क के सबसे समृद्ध भंडार कर्नाटक में हैं।
- 2. भारत विश्व में लौह अयस्क का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
- 3. ओडिशा भारत में लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है।
- Aकेवल 1
- B2 और 3
- C1 और 3
- Dसभी सही हैं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 3
व्याख्या
भारतीय खनिज वार्षिकी 2024 के अनुसार भारत के सबसे समृद्ध लौह अयस्क भंडार (हेमेटाइट + मैग्नेटाइट) क्रमशः कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हैं, जबकि उत्पादन (मात्रा और मूल्य) में ओडिशा प्रथम है। BGS विश्व खनिज उत्पादन 2019–23 के अनुसार 2023 में भारत ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक था (2022 तक यह चौथा था)। अतः 1 और 3।