भूगोल PYQ 1069 / 2611 · खनिज संसाधन

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।

  • कथन (A): गोंडवाना शैल तंत्र भारत का लगभग 95% कोयला देता है।
  • कारण (R): अधिकांश लौह और अलौह खनिज धारवाड़ शैल तंत्र से संबद्ध हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Mains) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

व्याख्या

भारतीय खनिज वार्षिकी 2022 के अनुसार भारत के लगभग 99.54% कोयला भंडार गोंडवाना शैलों में हैं, और अधिकांश लौह तथा अलौह धात्विक खनिज धारवाड़ तंत्र में हैं। अतः दोनों सही हैं, पर (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ