बिहार कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन हुआ था –
- A1930
- B1931
- C1934
- D1939
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1934
व्याख्या
1934 में गांधी जी ने पटना में एक वक्तव्य द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन को स्थगित करने का सुझाव दिया। मई 1934 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसका पूर्ण समर्थन किया, और बिहार में आंदोलन रुक गया। इस आंदोलन के फलस्वरूप राजनीतिक चेतना तीव्र हुई। आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रशासन से जुड़े भारतीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी राष्ट्रीय आंदोलन के प्रति सहानुभूति पैदा हुई। बिहार में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन 1934 में हुआ। इसके गठन में जयप्रकाश नारायण की प्रमुख भूमिका थी।