भूगोल PYQ 961 / 2611 · फसलें एवं पशुपालन

कपास की फ़सलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. कपास अधिकतर खरीफ़ फ़सल है।
  • 2. कपास की फ़सल को वार्षिक 50–75 सेमी. के बीच मध्यम वर्षा चाहिए।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. A1 और 2 दोनों
  2. Bन तो 1, न ही 2
  3. Cकेवल 1
  4. Dकेवल 2

UPPSC (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

कपास मुख्यतः खरीफ़ फ़सल है। यह 21°C से 27°C पर सबसे अच्छी उगती है और उष्णकटिबंधीय तथा उपोष्ण फ़सल है। इसे मध्यम वर्षा चाहिए, प्रायः 70–120 सेमी.; आर. सी. तिवारी के अनुसार 50–75 सेमी.। अतः दोनों कथन सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ