भूगोल PYQ 949 / 2611 · फसलें एवं पशुपालन

प्रमाणित बीज के थैलों पर लगे टैग का रंग है:

  1. Aनीला
  2. Bबैंगनी
  3. Cसफ़ेद
  4. Dसुनहरा पीला

UP RO/ARO (Pre) (Re-Exam) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) नीला

व्याख्या

बीज मुख्यतः इन प्रकारों के होते हैं:

  • प्रजनक बीज: बीज उत्पादन का पहला स्रोत, जिसे अनुसंधान केंद्र और कृषि विश्वविद्यालय बनाते हैं; इसके थैले पर सुनहरा पीला टैग होता है।
  • आधार बीज: प्रमाणन संस्था की देखरेख में प्रजनक बीज से उगाया जाता है; इस पर सफ़ेद टैग होता है।
  • प्रमाणित बीज: आधार बीज से उगाया जाता है और मानकों पर खरा उतरने पर प्रमाणन संस्था इसे जारी करती है; इसके थैले पर नीला टैग होता है।
यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ