निम्नलिखित में से कौन-सी खरीफ़ फ़सल है?
- Aमसूर
- Bअलसी
- Cसरसों
- Dसोयाबीन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) सोयाबीन
व्याख्या
ऋतु के अनुसार भारतीय फ़सलें मुख्यतः तीन प्रकार की हैं:
- रबी – गेहूँ, जौ, चना, मसूर, सरसों, बरसीम आदि
- खरीफ़ – धान, मक्का, ज्वार, कपास, रागी, बाजरा, अरहर, सोयाबीन, मूँगफली आदि
- ज़ायद – तरबूज़, खीरा, खरबूज़ा आदि
यह भी पूछा गया: खरीफ़ न होने वाली फ़सल सरसों है (UPPSC प्रारंभिक 2012), और चना (UPPSC मुख्य 2011)।