नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): भारत में रबी फ़सलें मुख्यतः पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में उगाई जाती हैं।
- कारण (R): इन राज्यों में रबी फ़सलों की सफलता शीतकाल में पश्चिमी उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से होने वाली वर्षा पर निर्भर है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
भारत में रबी (शीतकालीन) फ़सलें मुख्यतः पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में उगाई जाती हैं, यद्यपि अन्यत्र भी, अतः (A) सही है। शीतकाल में मुख्यतः भूमध्य सागर में जन्मे बाह्य-उष्णकटिबंधीय चक्रवात उपोष्ण पछुआ जेट धारा द्वारा तुर्किये, इराक, ईरान, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान से होकर उत्तर-पश्चिम भारत लाए जाते हैं और हल्की शीतकालीन वर्षा करते हैं, जो रबी फ़सलों के लिए महत्वपूर्ण है। (R) उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बात करता है, अतः यह गलत है।