शारदा सहायक कमांड क्षेत्र विकास परियोजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा/से है/हैं?
- 1. कृषि उत्पादन बढ़ाना
- 2. बहु-फ़सली खेती द्वारा भूमि उपयोग का स्वरूप बदलना।
- 3. भूमि प्रबंधन में सुधार।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 2
- Cकेवल 2 और 3
- Dउपर्युक्त सभी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी
व्याख्या
बहु-फ़सली खेती और बेहतर भूमि प्रबंधन से कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने, और उत्तर प्रदेश की बड़ी तथा मध्यम परियोजनाओं और नहरों की सिंचाई क्षमता का पूर्ण, शीघ्र और वैज्ञानिक उपयोग करने के लिए 1973–74 में तीन कमांड क्षेत्र विकास परियोजनाएँ बनीं: शारदा सहायक, रामगंगा और गंडक। अतः तीनों उद्देश्य लागू होते हैं।