भूगोल PYQ 680 / 2611 · सिंचाई, नहरें एवं नदी घाटी परियोजनाएं

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।

  • कथन (A): प्रायद्वीपीय भारत में सिंचाई का एक प्रमुख साधन तालाब है।
  • कारण (R): प्रायद्वीपीय क्षेत्र की अधिकांश नदियाँ मौसमी हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UP Lower Subordinate (Pre) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।

व्याख्या

प्रायद्वीप की भूमि चट्टानी है, अतः वहाँ नहरें और कुएँ बनाना आसान नहीं। अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ भी मौसमी हैं, अतः नदियों और नहरों में जल की कमी रहती है। इसलिए वहाँ तालाब सिंचाई का प्रमुख साधन हैं। दोनों सही हैं, और (R), (A) की व्याख्या करता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ