भूगोल PYQ 617 / 2611 · मृदा, अपरदन एवं संरक्षण

भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में मृदा अपरदन की समस्या गंभीर है?

  1. Aमालवा पठार
  2. Bशिवालिक श्रेणियों के पादप्रदेश
  3. Cदंडकारण्य
  4. Dमेघालय पठार

UPPSC (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) शिवालिक श्रेणियों के पादप्रदेश

व्याख्या

इनमें से शिवालिक के पादप्रदेशों में मृदा अपरदन गंभीर है। भारत में मृदा अपरदन से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं:

  • चंबल और यमुना के बीहड़
  • शिवालिक पादप्रदेश सहित पश्चिमी हिमालय का गिरिपद
  • छोटानागपुर पठार
  • मालवा पठार सहित ताप्ती से साबरमती घाटी तक का क्षेत्र
  • महाराष्ट्र का काली मिट्टी क्षेत्र
  • हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के शुष्क क्षेत्र
यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ