ऊसर मिट्टी के संबंध में निम्नलिखित कथन हैं:
- 1. इसे चूना मिलाकर सुधारा जाता है।
- 2. इस मिट्टी का pH सात से अधिक होता है।
- 3. इस मिट्टी में धान की फ़सल उगाई जा सकती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2 सही हैं
- B2 और 3 सही हैं
- Cकेवल 3 सही है
- Dकेवल 1 सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 2 और 3 सही हैं
व्याख्या
ऊसर (क्षारीय) मिट्टी का pH 7 से अधिक होता है। इसमें जैविक पदार्थ, नाइट्रोजन और जस्ते की भारी कमी होती है। इसे पाइराइट, जिप्सम और ढैंचा हरी खाद से सुधारा जाता है, और इस पर नरेंद्र संकर ऊसर धान-1 और ऊसर धान-2 जैसे क्षार-सहिष्णु धान उगाए जा सकते हैं। चूना अम्लीय मिट्टी के सुधार में प्रयुक्त होता है, क्षारीय में नहीं। अतः 2 और 3।