भूगोल PYQ 604 / 2611 · मृदा, अपरदन एवं संरक्षण

लैटेराइट मिट्टी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • 1. यह मिट्टी उच्च तापमान और भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होती है।
  • 2. इसमें लौह ऑक्साइड और एल्युमीनियम की कमी होती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. Aन तो 1, न ही 2
  2. B1 और 2 दोनों
  3. Cकेवल 1
  4. Dकेवल 2

UPPSC (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) केवल 1

व्याख्या

लैटेराइट मिट्टी गर्म क्षेत्रों में भारी वर्षा के अधीन निक्षालन से बनती है, अतः कथन 1 सही है। यह कम उर्वर है, नाइट्रोजन, पोटाश, चूना और जैविक पदार्थ (ह्यूमस) में कम, पर इसमें पर्याप्त लौह ऑक्साइड और एल्युमीनियम होता है, अतः कथन 2 गलत है। अतः केवल 1।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ