निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): दक्कन ट्रैप की रेगुर मिट्टियाँ काले रंग की होती हैं।
- कारण (R): वे ह्यूमस से भरपूर होती हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
दक्कन ट्रैप की काली मिट्टी, जिसे रेगड़ या रेगुर भी कहते हैं, कपास के लिए बहुत उपयुक्त है। यह लोहा, चूना, कैल्शियम, पोटाश, एल्युमीनियम और मैग्नीशियम कार्बोनेट से भरपूर, पर नाइट्रोजन, फ़ॉस्फ़ोरस और जैविक पदार्थ (ह्यूमस) में कम है। अतः (A) सही है और (R) गलत है।
यह भी पूछा गया: कपास के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी रेगुर है (UPPSC मुख्य 2014); और (A) 'काली मिट्टियाँ कपास के लिए उपयुक्त हैं' तथा (R) 'वे ह्यूमस से भरपूर हैं' में (A) सही है पर (R) गलत है (UPPSC प्रारंभिक 2013; UPPSC विशेष मुख्य 2004)।