भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकालीन वर्षा किसके कारण होती है:
- Aपश्चिमी विक्षोभ
- Bबंगाल की खाड़ी का मानसून
- Cअरब सागर का मानसून
- Dलौटता मानसून
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) पश्चिमी विक्षोभ
व्याख्या
भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकालीन वर्षा पश्चिमी विक्षोभों से होती है। ये बाह्य-उष्णकटिबंधीय गर्त हैं, जो मुख्यतः भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर पर आरंभ होते हैं, जहाँ से ये नमी भी लेते हैं। उत्तर भारत में इनकी वर्षा गेहूँ के लिए बहुत लाभदायक है।