निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (राज्य – गर्म जलस्रोत) सही सुमेलित नहीं है?
- Aहिमाचल प्रदेश - मणिकरण
- Bओडिशा - तप्तपानी
- Cमहाराष्ट्र - वज्रेश्वरी
- Dगुजरात - नारायणी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) गुजरात - नारायणी
व्याख्या
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार गुजरात के प्रमुख गर्म जलस्रोत हैं चबसर, कैम्बे वेल्स, गोधा, हरसन, कावा, खेड़ापाड़, खार, मकतपुर, वराह, मीनपुर, उनाई, तुवा, तुलसीश्याम, सावरकुंडला, लसुंद्रा, लालपुर और धोलेरा। नारायणी मंदिर के निकट का गर्म जलस्रोत राजस्थान में है, गुजरात में नहीं। मणिकरण हिमाचल प्रदेश में, तप्तपानी ओडिशा में और वज्रेश्वरी महाराष्ट्र में है।