बिहार विशेष PYQ 103 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

गांधी जी के असहयोग आंदोलन ने लोगों से शराब से दूर रहने का आग्रह किया। इससे सरकार को राजस्व की गंभीर हानि हुई। एक प्रांत की सरकार ने लोगों को फिर से शराब पीने के लिए प्रेरित करने के उपाय के रूप में शराब पीने वाले प्रमुख व्यक्तियों की एक सूची प्रसारित की। उस प्रांत का नाम बताइए।

  1. Aआंध्र प्रदेश
  2. Bबिहार
  3. Cबंबई
  4. Dगुजरात
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

64th B.P.S.C.(Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) बिहार

व्याख्या

गांधी जी के असहयोग आंदोलन के फलस्वरूप जब लोगों ने शराब से परहेज किया, तो सरकारी राजस्व में भारी गिरावट आई। इसलिए बिहार और उड़ीसा की प्रांतीय सरकार ने शराब के स्वास्थ्य संबंधी लाभों का प्रचार करने और उसे बढ़ावा देने के लिए शराब पीने वाले ऐसे प्रसिद्ध और महान व्यक्तियों की एक सूची जारी की। इस सूची में सिकंदर, जूलियस सीजर, नेपोलियन, शेक्सपियर आदि शामिल थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ