बिहार विशेष PYQ 100 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

पटना लॉन का नाम बदलकर गांधी मैदान कब किया गया?

  1. Aभारत छोड़ो आंदोलन के दौरान
  2. Bसाइमन कमीशन विरोधी रैली के दौरान
  3. Cचंपारण सत्याग्रह के दौरान
  4. Dभारत की स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

63rd B.P.S.C. (Pre) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

व्याख्या

गांधी मैदान बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक ऐतिहासिक मैदान है। 1948 से पहले इसे “पटना लॉन” कहा जाता था। चंपारण सत्याग्रह के बाद मई, 1918 में यहां महात्मा गांधी की एक विशाल जनसभा हुई थी। स्मारक के रूप में 2013 में यहां महात्मा गांधी की सबसे ऊंची (72 फीट) प्रतिमा स्थापित की गई। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की मृत्यु (30 जनवरी, 1948) के बाद पटना लॉन का नाम बदलकर “गांधी मैदान” रखा गया। इसलिए इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (e) होना चाहिए, जबकि बिहार लोक सेवा आयोग ने विकल्प (d) को उत्तर माना।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ