भूगोल PYQ 384 / 2611 · अपवाह तंत्र, नदी तट के नगर, जलप्रपात एवं झीलें

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन (A): यमुना वर्ष के अधिकांश समय दिल्ली और आगरा के बीच मृत नदी बन जाती है।
  • कारण (R): यमुना एक मौसमी नदी है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Pre) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।

व्याख्या

(R) गलत है: यमुना यमुनोत्री हिमनद से निकलने वाली सदावाहिनी नदी है। यह वर्ष के अधिकांश समय दिल्ली और आगरा के बीच प्रदूषण के कारण लगभग मृत हो जाती है। अतः (A) सही है और (R) गलत है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ