बिहार की तिनकठिया प्रथा में भूमि का कितना भाग नील की खेती के लिए सुरक्षित रखा जाता था?
- A01/10
- B01/03
- C03/20
- D03/25
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 03/20
व्याख्या
तिनकठिया प्रथा के अंतर्गत बिहार के चंपारण क्षेत्र के किसानों को अपनी भूमि के 3/20 भाग पर नील की खेती करने के लिए विवश किया जाता था। 1916 में लखनऊ में हुए कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के दौरान चंपारण के राजकुमार शुक्ल के निमंत्रण पर महात्मा गांधी अप्रैल 1917 में चंपारण आए। बाद में सरकार को किसानों की स्थिति के सर्वेक्षण के लिए “चंपारण कृषि जांच समिति” अथवा चंपारण जांच समिति गठित करने को विवश होना पड़ा, और महात्मा गांधी स्वयं इस समिति के सदस्य थे। इस समिति की सिफारिशों पर सरकार ने तिनकठिया प्रथा समाप्त कर दी और अवैध रूप से वसूले गए धन का 25 प्रतिशत किसानों को लौटा दिया।