निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- कथन (A): हिमालय से निकलने वाली सभी नदियाँ सदावाहिनी हैं।
- कारण (R): हिमालय में अधिकांश वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है।
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
व्याख्या
हिमालय से निकलने वाली सभी नदियाँ सदावाहिनी हैं, मुख्यतः इसलिए कि वे हिमनदों से पोषित होती हैं। हिमालय में अधिकांश वर्षा भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है। दोनों कथन सही हैं, पर (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।